शेयर करें !
posted on : February 4, 2025 5:10 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में केदारनाथ वन प्रभाग नागनाथ रेंज और अलकनंदा भूमि संरक्षण रैंज पोखरी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को वन कर्मियों और नागनाथ इन्टर कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ पेट्रोल पंप से पोखरी गोल बाजार तक वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें आमजन से जंगलों को आग से बचाने की अपील की गई।

नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा कि वन हम सबकी संपदा है। इसे आग से बचाव कर मानव जीवन को सुख समृद्धि बनाएं। पोखरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बैंजी लाल शाह ने कहा कि वनों को आग से बचाव करना हम सब का कर्तव्य है। जंगल रहेंगे को मानव जीवन रहेगा। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से पशु पक्षी के साथ मानव जीवन संकट में पड़ जाता है। इसलिए जंगलों को आग से बचाने का संकल्प लें। इस अवसर पर पर वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, वन क्षेत्राधिकारी पोखरी रेंज बैंजी लाल शाह, शिक्षक अनुपसिंह रावत, एसआई दलबीर सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!