थराली (चमोली)। मध्य पिंडर रेंज थराली, एसएसबी ग्वालदम, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ग्वालदम ने ग्राम पंचायत, महिला मंगल दल,वन पंचायत देवसारी के साथ मिलकर देवसारी जूनियर हाईस्कूल एवं मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के मौके पर ममंद ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटिका और लोक नृत्य चांचडी भी प्रस्तुत की गई।
देवसारी आयोजित कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए रोपित पौधों का संरक्षण एवं विकास का संकल्प लें कर गांवों को हरा-भरा बनाने की शपथ ली। मौके पर आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में वक्ताओं ने जल स्रोतों के संरक्षण, भूस्खलन रोकने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण की बात कही। इस अवसर पर मध्य पिंडर रेंज थराली के डिप्टी रेंजर माखन लाल, वन विभाग ग्वालदम के रघुवीर लाल टम्टा, कैलाश भट्ट, संजय कुमार राय, एसएसबी के एसआई जीडी राम सिंह बिष्ट, पुरूषोत्तम सिंह, कृष्णानंद डिमरी, वन पंचायत संगठन के जिला सचिव महिपाल सिंह रावत, जूनियर हाईस्कूल देवसारी के प्रधानाध्यापक कैलाश नेगी, अध्यापक शंभू प्रसाद कुनियाल, घनश्याम तिवाड़ी, चंद्र प्रकाश टम्टा, मनोज भारती, देवसारी की प्रधान यशोदा देवी, ममंद अध्यक्ष तुलसी देवी, नताशा, सरपंच सुरेंद्र बिष्ट, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि के सुरेंद्र रावत, मंजू देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर वन विभाग के सहयोग से देवदार, माल्टा, भीमल, तेजपत्ता, पांगर अनार आदि प्रजाति के तीन सौ पौधों का रोपण किया गया।
इधर सूना गांव में भी वन विभाग, प्राइमरी विद्यालय, ग्राम पंचायत, नव युवक, महिला मंगल दल, वन पंचायत ने पौधरोपण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की गई। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच कैलाश देवराड़ी, नरेश देवराड़ी, प्रधानाध्यापक जेएस रावत, जेष्ठा पाल, उषा सोनियाल, युमंद अध्यक्ष योगेश देवराड़ी, नरेश, कैलाश जोशी, उमेश देवराड़ी, राधावल्लभ, कैलाश देवराड़ी, पिंकी देवराड़ी, देवकी देवराड़ी, पुष्पा देवराड़ी आदि ने विचार व्यक्त किए।