शेयर करें !
posted on : April 28, 2022 9:08 am
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के केदारुखाल के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से यहां राजकीय इंटर काॅलेज के तीन कक्षा कक्ष जलकर खाक हो गया हैं। स्कूल भवन पर लगी आग से कक्षा कक्षों में रखा फर्नीचर और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया है। हालांकि ग्रामीणों की मुश्तैदी से विद्यालय के तीन कक्षा कक्षों को सुरक्षित बचा लिया गया है। राजकीय इंटर काॅलेज केदारुखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शाह ने बताया कि मंगलवार रात्रि को गांव के चीड़ के जंगल में अचानक आग धधक उठी। जिसके बाद आग तेजी से स्कूल भवन की ओर आग गई। जिसके बाद सुबह 3 बजे अचानक विद्यालय भवन आग की चपेट में आ गया। विद्यालय के आग की चपेट में आने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान विद्यालय के तीन कक्षा कक्ष जलकर खाक हो गये और कक्षाओं में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!