शेयर करें !
posted on : September 23, 2026 5:58 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पेंशनर्स वेलफेयर संगठन की बुधवार को आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 26 सितम्बर को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में किए जाने का निर्णय लिया गया है। संगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से बैठक में आने की अपील की गई है।

संगठन के मुख्य संयोजगर  राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन 26 सितंबर को अंबेडकर भवन गोपेश्वर में किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी के गठन में संगठन के सभी मंडलों के सदस्यों के साथ ही जिले के सभी विकासखंडों से पेंशनर्स को आमंत्रित किया गया है। बताया कि संयोजक मंडल के सदस्यों ने जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और शिक्षकों से संपर्क कर अधिक से अधिक पेंशनर्स को कार्यकारिणी गठन में शामिल होने की अपील की है। 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!