शेयर करें !
posted on : September 16, 2026 5:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पहाड़ के सबसे बड़े मेलों में शुमार 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला-2026 इस बार 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा। सात दिन तक चलने वाले मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर 18 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में बैठक होगी।

उप जिलाधिकारी एवं मेलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौटियाल ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसमें मेले के आयोजन, विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों, समितियों के पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

मेले को लेकर प्रशासन ने संबंधित विभागों और स्थानीय संगठनों के साथ समन्वय की तैयारी शुरू कर दी है। औद्योगिक गतिविधियों के साथ स्थानीय संस्कृति, कला और परंपराओं को मंच देने वाला गौचर मेला हर वर्ष क्षेत्र के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!