गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बालिका ओपन वर्ग की चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता दस जनवरी से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

जानकारी देते हुए प्रभारी क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि खेल विभाग, चमोली की ओर से 10 से 13 जनवरी तक चार दिवसीय बालिका ओपन वर्ग राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयेजन स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जा रहा है, जिसमें देहरादून, हल्द्वानी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी, चम्पावत, हरिद्वार, पौडी, रूद्रप्रयाग, कोटद्वार, रूद्रपुर, उत्तरकाशी तथा जनपद चमोली की दो टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति पर आयोजित की जायेगी। विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। साथ ही दशोली के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत की ओर से अपने पिता स्व. विनोद पन्त की पुण्य स्मृति में विजेता टीम को ग्यारह हजार तथा उप विजेता टीम को सात हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!