ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। ऐसे अभिभावक जो अपने नाबालिगों को वाहन चलाने देना अपनी शान समझते है उनके लिए बुरी खबर है। पुलिस ने ऐसे अभिभावकों पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। पुलिस की ओर से बुधवार को ऐसे ही एक नाबालिक को वाहन चालाते हुए पकड़ा जिसके बाद अभिभावकों को बुलाकर उस पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओें में 38 हजार पांच सौ का चालान कर वाहन को सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव की ओर से पुलिस को सख्त निर्देश दिए गये है कि नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाए। इसी कडी में पुलिस की ओर से थाना गोपेश्वर क्षेत्र में उप निरीक्षक दिनेश पंवार ने वाहन संख्या यूके 07 बीएक्स 6950 को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि वाहन चालक नाबालिग है। जिस पर नाबालिग के अभिभावक को थाने में बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द किया गया तथा नाबालिक वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 38 हजार पांच सौ का चालान कर वाहन को सीज किया गया।  अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिक बच्चों को वाहन न दे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!