भरारीसैण (चमोली)। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दीवालीखाल में घाट ब्लॉक के ग्रामीणों पर किये लाठीचार्ज के विरोध में दीवालीखाल में पुतला दहन कर धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि जहां एक ओर सरकार की ओर से सड़क जैसे मूलभूत मुद्दे को लेकर जनता की अनदेखी की जा रही है। वहीं जब जनता अपनी मांग को लेकर सरकार से बात करने आ रही है तो पुलिस की ओर लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई की जा रही है। उसके साथ पुलिस की ओर मामले में अपने दोष छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि महिलाओं के साथ पुरुष पुलिस जवानों की कार्रवाई के बाद आंदोलनकारियों की ओर से प्रतिरोध किया गया। जबकि पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से राज्य की जनता को गलत जानकारी देते हुए बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोकतांत्रित प्रक्रिया में उचित नहीं है। उन्होंने लाठीचार्ज के प्रकरण की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई न किये जाने पर क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. जीतराम, हरिकृष्ण भट्ट, सुरेश बिष्ट, सुरेंद्र कुमार बिष्ट, महेश खंडूरी, ईश्वरी मैखुरी, लक्ष्मण बिष्ट, यशवंत भंडारी, वीरेंद्र मिंगलवाल, दर्शन मंडवाल, धनीराम, दान सिंह, पूरण सिंह, मोहन लाल, विनोद कुमार, वीरेंद्र आर्य, संजय कुमार, बलवंत भंडारी, अनूप बिष्ट, गौतम मिंगवाल और देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
