शेयर करें !
posted on : March 2, 2021 7:14 pm

भरारीसैण (चमोली)। विधान सभा बजट सत्र के दौरान सोमवार एक मार्च  को विभिन्न संगठनों की ओर से अपनी मांगे मनवाने को लेकर विधान सभा भवन कूच करने के लिए दीवालीखाल सहित तमाम सुरक्षा बैरियर्स पर पुलिस के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया। जिसमें जाम की स्थिति बनने से आम जनता को काफी परेशानी हुई और लोक परिशांति भंग होने की संभावना बनी रही। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए इसके उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए है। मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित करते हुए घटना के सभी पहलुओं की गहन एवं विस्तृत जांच कर दो सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

जांच अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट चमोली अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि इस घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति सात दिनों के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर सूचना लिखित एवं मौखिक रूप से उनके कार्यालय/न्यायालय गोपेश्वर में प्रस्तुत कर सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!