रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के  प्रदेश संयोजक मोहन  ढौंडियाल  ने कहा है कि सरकार ने चारधाम यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया है। परंतु सरकार को यह भी सोचना चाहिए कि इससे कई लोग प्रभावित होंगे जिसके लिए सरकार को प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता दिये जाने पर भी विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग और स्थानीय व्यवसाय जिसमें होटल, ढाबा, घोड़े-खच्चर चलाने वाले गरीब लोग इसी चारधाम यात्रा से अपनी आजीविका चलाते हैं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगर चारधाम यात्रा स्थगित कर दी जाएगी तो उनके रोजी-रोटी का क्या होगा।  सरकार को यह निर्णय लेने से पहले यह सोचना चाहिए था कि उन तमाम गरीब और व्यवसाय करने वाले जो हमारे चारधाम यात्रा पर पूर्ण रूप से अपनी आर्थिकी के लिए निर्भर करते हैं वह कैसे  अपना जीवन यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से अनुरोध है कि इन तमाम स्थानीय लोगों एवं स्थानीय व्यवसायियों के लिए कुछ ना कुछ आर्थिक पैकेज की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे इनको आर्थिक रूप से थोड़ी मदद दी जा सके और इनके जीवन को सुलह बनाया जा सके। ताकि वे सभी लोग अपने घर परिवार के लिए खाने पीने की व्यवस्था कर सके एवं महामारी के संकट को धीरज के साथ  सामना कर सके।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!