शेयर करें !
posted on : April 7, 2022 4:08 pm
Independence Day 2026 Greetings

वन विभाग गुलदार को पकड़ने का कर रहा प्रयास

ऋषिकेश। ऋषिकेश के मीरा नगर क्षेत्र में बुधवार को एक गुलदार घुस आया। जिससे क्षेत्र में हडकंप मच गया। लोगों की भीड़ देख गुलदार एक स्थानीय निवासी नंद किशोर के मकान में जा घुसा। जिस पर लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को और पुलिस को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया तो इसी बीच गुलदार रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी पर हमला कर घायल कर दिया। रेंज अधिकारी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शोर शराबे के बाद गुलदार घर से निकल कर पास के ही एक बगीचे में घुस गया है जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गुलदार के क्षेत्र में घुसने से दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!