शेयर करें !
posted on : August 11, 2021 5:43 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के सुनाऊ मल्ला सहित आस पास के गावों मे गुलदार का आतंक का प्राय बना हुआ है। ग्रामीण शाम ढलते ही अपने नौनिहालो को घर मे बंद करने को मजबूर है वही तंदूए ने कई मवेशियों को भी अपना निलवा बना दिया है। मंगलवार की देर सांय को गांव के ही मनोज कुमार  थपलियाल की गाय को मार गिराया है।

सुनाउं के प्रधान आशीष थपलियाल का कहना है कि काफी लंबे समय से गांव के आसपास गुलदार विचरण करता दिखायी दे रहा है जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई लेकिन विभाग ने अभी तक गुलदार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाइ नहीं की है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुजारिश की है कि ग्रामीणों को गुलदार के दहशत से निजात दिलायी जाए।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!