शेयर करें !
posted on : July 21, 2021 5:19 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के प्रभारी मंत्री बुधवार को भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक में भाग लेने चमोली पहुंचे थे। कार्य समिति की बैठक में भाग लेने से पहले से संघ कार्यालय पहुंचे जहां उनके वाहन से करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे यहां लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

बता दें कि बुधवार को सुबह करीब 10 बजे सतपाल महाराज नगर के संघ कार्यालय पहुंचे। जहां संकरी सड़क पर उनका वाहन करीब आधे घंटे तक खड़ा रहने से यहां वाहनों की आवाजाही के पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। जंगल से हरी घास लेकर जा रही महिलाओं को भी मंत्री जी की मीटिंग समाप्त होने के बाद वाहन के चले जाने का इंतजार करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था, लेकिन मंत्री के वाहन को हटवाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। आम लोगों का कहना है कि यदि सामान्य व्यक्ति की ओर से वाहन को सड़क पर खड़ा किया जाता तो, पुलिस प्रशासन या परिवहन विभाग की ओर से वाहन का चालान के साथ ही सीज कर दिया जाता, लेकिन सरकारी वाहन कहीं भी खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!