गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर हल्दापानी के नीचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन प्रभावितों समस्या समाधान न होने पर आक्रोशित पीड़ितों ने अब इसके लिए संघर्ष का एलान करते हुए रविवार को एक बैठक कर एक संगठन बनाया है जो प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर चमोली के प्रभारी मंत्री से मुलाकात करेगा।
बता दें कि हल्दापानी के नीचले हिस्से में एक लंबे समय से भूस्खलन हो रहा है जिससे तीन सौ से अधिक भवन इसकी जद में आ रहे है। यहां तक की एकाध भवन तो इस भूस्खलन के कारण जमीदोंज भी हो गये है और कई भवनों में मे दरारे आ गई है। इसको लेकर प्रभावित कई बार प्रशासन से लेकर शासन तक गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसको लेकर प्रभावितों में भारी रोष व्याप्त है। प्रभावितों ने रविवार को बैठक कर एक संघर्ष समिति का गठन किया है जिसका अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष डा. यदुनंदन भट्ट, उमा थपलियाल, सचिव पुष्पेंद्र झिक्वाण, कोषाध्यक्ष एचपी मंमगाई, मीडिया प्रभारी अनूप पुरोहित को बनाया गया है। साथ अन्य प्रभावितों को इसका सदस्य बनाया गया है। मीडिया प्रभारी अनूप पुरोहित ने बताया कि भूस्खलन जोन में रह रहे प्रभावितों ने बैठक के माध्यम से निर्णय लिया है कि जल्द ही वे अपने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मुलाकात करेंगे ताकि उनके भवन व परिवार की सुरक्षा हो सके।
