गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में हंसः फाउंडेशन कोरोना काल मे लोगों के सहयोग के लिए आगे आ रहा है। फाउंडेशन की ओर से घाट और थराली विकासखण्ड के दूरस्थ गांवो के लिए कोरोना बचाव सामग्री भेजी है। इसके साथ ही फाउंडेशन नेे कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए के संकट के इस दौर में फ्रंट लाइन पर कार्य कर रहे चमोली, रुद्रप्रयाग, उखीमठ और गुप्तकाशी के पत्रकारों को कोरोना बचाव सामग्री भेजी गई है, जिसको जल्द ही पत्रकारों में वितरित किया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध सामग्री में फेस मास्क, सैनीटाइजर, आक्सिमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, स्टीमर आदि शामिल हैं। वंही हंस फाउंडेशन से जुड़े हुए कार्यकर्ता पैदल ही दूरी तय कर चमोली के गांव-गांव में जरूरतमंदो को कोरोना बचाव सामग्री वितरित कर रहे है। जिस पर लोगो ने माता मंगला व भोले जी महाराज का धन्यवाद किया है।
posted on : June 22, 2021 7:14 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
