शेयर करें !
posted on : July 16, 2021 5:38 pm

गोपेश्वर/थराली/देवाल (चमोली)। चमोली जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर वन विभाग, स्वयं सेवी संस्था, एनएसएस, एनसीसी, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग के साथ ही पर्यावरण से जुड़े लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने का संकल्प लिया।

बदरीनाथ वन विभाग के तत्वाधान में हरेला पर्व के अवसर पर अलकनंदा और नन्दाकिनी नदी के संगम स्थल नंदप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, डीएफओ आशुतोष सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नंदप्रयाग संगम के आसपास पौधरोपण किया। इस दौरान आम, अमरूद, आंवला आदि फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा जागृति समिति ने नुक्कड नाटक और स्कूली बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इधर, महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसएस व एनसीसी के छात्रों ने महाविद्यालय के अध्यापकों के साथ मिलकर महाविद्यालय के आसपास की भूमि पर पौधरोपण किया गया। पुलिस विभाग की ओर से भी पुलिस लाइन में पौधरोपण किये गये। देवाल में पर्यावरण प्रेमी बलवंत सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए पौध रोपण किये गये। वृक्ष मित्र संस्था की ओर से पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के नेतृत्व में गोपेश्वर में पौधरोपित किये गये।

चरण पादुका गोथला समिति की ओर से भी संस्था की सचिव मीना तिवारी के नेतृत्व में गोपेश्वर के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण रैली निकाल कर पौध रोपण किया गया। पोखरी महाविद्यालय में भी छात्रों ने अध्यापकों के सहयोग से पौधरोपण किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट व एबीवीपी के अमित मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पौधरोपण किया गया।

पेड़ वाले गुरूजी धन सिंह घरिया ने भी हरेला पर्व पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के विभिन्न संगठन, गोथला समिति, वन पंचायत गोपेश्वर, एबीवीपी, सरस्वती शिशुमंदिर, विद्या मंदिर को चार पौध रोपण के लिए वितरित किये। वहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल, सर्वोदयी कार्यकर्ता मुरारी लाल व वन विभाग ने पोखरी बैंड पर पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षित करने का संकल्प लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!