शेयर करें !
posted on : July 22, 2026 5:01 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। सावन मास के पावन अवसर पर गोपेश्वर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में बुधवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में संपूर्ण वाल्मीकि समाज का सक्रिय सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए समाज की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों एवं महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के आयोजन में समिति के अध्यक्ष विनोद गोड़ियाल, महामंत्री अमित कुमार (मैंडी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल बागड़ी, उपाध्यक्ष राहुल पवार, संगठन मंत्री राजीव पवार, कोषाध्यक्ष उमेश चुनियाल, प्रचार मंत्री सुनील सहित महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!