posted on : September 20, 2021 10:37 am

थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड विकास खंड के मुख्यालय उपरी क्षेत्र पंती के उपर की पहाड़ियों पर सोमवार की तड़के करीब 6.30 बजे बादल फटने के कारण भारी नुकसान हुआ हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नही हुई हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के करीब 6.30 बजें पंती के ऊपरी पहाड़ी पर बादल फटने से आये मलवे के कारण 33 केवी बिजली सब स्टेशन के पास बहने वाले गद्देरे में आ गया जिस कारण ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंती में खड़े दर्जनों छोटे बड़े वाहन इसकी चपेट में आ गये। साथ सड़क के किनारे बने बीआरओ के मजदूरों की अस्थायी कालोनी में भी मलवा घुस गया है। मलवे और पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ बच्चे भी इसमें बहने लगे जिस पर स्थानीय लोगों के साथ ही परिजनों ने उन्हें बचा लिया।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस आपदा से भारी नुकसान हुआ हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस प्रशासन बचाव एवं राहत कार्य में जुटा हुआ हैं। बीआरओ की ओर से भी राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!