-क्षेत्र के गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से हुआ अलग

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड के बदरीनाथ हाइवे स्थित गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब और विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को जोड़ने वाला पुल पहाडी से चटटान टूटने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार को गोविन्दघाट पुलना सड़क पर निर्मित मोटर पुल चटटान टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे हेमकुण्ड साहिब, फूलों की घाटी के साथ साथ पुलना और भ्यूडार के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। इसके साथ ही दर्जनों वाहन अलकनन्दा नदी के उस पार फंस गए हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया गोविंदघाट में हुई घटना के बाद एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के साथ ही सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पुलना गांव में निवासरत लोगों को आवश्यक वस्तुओं और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों को घटना स्थल का स्लयूशन प्लान शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्लयूशन प्लान मिलते ही यहां अग्रणी कार्रवाई की जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!