शेयर करें !
posted on : November 13, 2022 7:32 pm

गोपेश्वर (चमोली)। गौचर का लोकप्रिय एवं ऐतिहासिक सात दिवसीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला 14 नवम्बर से शुरू होने जा रहा है। दो वर्षों बाद आयोजित हो रहे गौचर मेला इस बार बहुआयामी रंग में देखने को मिलेगा। सोमवार 14 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन।

जिला प्रशासन ने गौचर मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने गौचर मेला मैदान में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेला मैदान में मुख्य पंडाल, स्टॉल, प्रवेश व निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं चाक चैबन्द करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौचर मेले का जो इतिहास और संस्कृति है, उसको धरोहर बनाकर यहां पर दर्शाने का प्रयास किया गया है। सभी के सहयोग से गौचर मेला अपने बहुआयामी रंग में देखने को मिलेगा। मेले में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही मेले के दौरान उच्च स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!