देवाल (चमोली)। पहाडों में होमस्टे की उम्मीदें परवान चढने लगीं हैं। रूपकुण्ड वेदनी बुग्याल ट्रैक के बेस कैम्प गांव वाण देवाल ब्लाॅक के होमस्टे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और बेहद पसंद भी आ रहें हैं। नंदादेवी लोक जात मार्ग पर वाण गांव में बने हीरा सिंह गढ़वाली का बिष्ट होमस्टे लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। नंदा देवी की वार्षिक लोकजात यात्रा में कई पर्यटक इसी होम स्टे में रूके थे।
नंदा देवी लोकजात के दौरान ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती सहित अन्य लोग यहां रूके थे। ऐपण गर्ल नें इस होमस्टे में सेल्फी प्वांइट भी बनाया है जो लोगों को बहुत भा रहा है और लोग उस पर फोटो भी खिंचवा रहें हैं। रूपकुण्ड वेदनी बुग्याल ट्रैक के लिए पर्यटकों को इससे बेहतरीन होमस्टे नहीं मिल सकता है। अभी से इस होमस्टे के लिए विंटर सीजन में वेदनी बुग्याल रूपकुण्ड ट्रैकिंग की एडवांस बुंकिग मिलने लगी है। बिष्ट होमस्टे के संचालक हीरा सिंह गढ़वाली कहते हैं कि पहाडों के गांव में होमस्टे लोगों की आर्थिकी मजबूत करने में सहायक होंगे। सरकार की ओर से भी होमस्टे योजनाओं को बढावा दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार से जुड़े। वाण गांव में 10-12 होमस्टे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से भी समय समय पर पर्यटन और होमस्टे से संबंधित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाता है।