कीर्ति नगर (टिहरी गढ़वाल)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर, कीर्ति नगर, टिहरी गढ़वाल में शिक्षा सत्र 2019-20 की परिषदीय परीक्षा एवं विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियों पर आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. एसएस नेगी ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्रोत होती हैं। उनमें सदैव नया करने की क्षमता विद्यमान रहती है, इसीलिए हर बार बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर द्वारा अभिनव प्रयास किये जाते हैं। जो विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर तो बनाते ही हैं साथ ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं। इन्हीं नवाचारी गतिविधियों के कारण विद्यालय को यूकोस्ट एवं दिव्य हिमगिरी द्वारा हिमालयी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता अवार्ड मिला। जो कीर्तिनगर ब्लॉक के लिए गौरव का विषय है। साथ ही उन्होंने छात्राओं का आवाह्न करते हुए उन्हें आगामी परिषदीय परीक्षाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने के लिए भी प्रेरित किया ।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान नौर प्रीति गोदियाल ने छात्राओं को विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तथा अपने स्तर से विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीना सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया, साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि विद्यालय का परीक्षा फल हाईस्कूल एवं इंटर स्तर पर शतप्रतिशत रहा है। जिले की हाईस्कूल व इंटर स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त छात्राओं में तीन छात्राएं हिमानी, निकिता राणा व शिवानी नौटियाल हमारे विद्यालय की हैं। उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दो हजार की धनराशि के चैक भी दिए गए। ब्लॉक स्तर पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा भी हमारे विद्यालय की कुमारी हिमानी है। जिसे 24 जनवरी को देहरादून में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन पुरस्कार स्वरूप दिया गया। ये उपलब्धियां हमारे लिए गौरव का विषय हैं।

विद्यालय के द्वारा परिषदीय परीक्षाओं में सम्मान सहित उत्तीर्ण होने वाली हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ,तथा वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने एवं स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने 70 छात्राएं थी। कार्यक्रम का संचालन मंजू रावत प्रवक्ता अंग्रेजी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएं सीमा रावत, ज्योति प्रभाकर, प्रियंका भट्ट, रेखा नेगी, हंसी पाठक, मीना पोखरियाल, सुमन गैरोला , रश्मि, श्वेता जोशी व परमेश्वरी आदि उपस्थित थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!