हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षे स्थित खानपुर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया, उसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी हत्या कर दी है। सूचना पर खानपुर थाना पुलिस आरोपी के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के डूमनपुरी गांव का है। डूमनपुरी गांव निवासी बबलू और उसकी पत्नी सुशीला देवी के बीच कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। बीती रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बबलू ने चुन्नी से सुशीला का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर आरोपी बबलू खुद खानपुर थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी।

सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। लक्सर सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतिका के भाई सुशील की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!