तपोवन (चमोली)। तपोवन-रैणी आपदा के बाद तपोवन में एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना के टनल में फंसे लोगों के अब शव मिलने शुरू हो गये है। रविवार को मिले दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। जिसमें से एक देहरादून व एक टिहरी निवासी बताया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार रविवार की सुबह टनल के अंदर से मिले शवों में से एक शव नरेंद्रनगर टिहरी के आलम सिंह पुत्र सुंदर सिंह व दूसरा अनिल सिंह पुत्र भगतू कालसी देहरादून का बताया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!