शेयर करें !
posted on : September 5, 2021 6:18 pm
Independence Day 2026 Greetings

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली ब्लॉक में पुलिस और वन विभाग की टीम ने अवैध रुप से पैट्रोल टैंकर में ले जाया जा रहा 6030 किलो बिजोरा (रेजिन) और 25 सौ लीटर तारपीन का तेल बरामद किया है। मामले में वन अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर वाहन को सीज कर दिया गया है। वहीं चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थराली पुलिस की ओर से रविवार को रुटीन चैकिंग के दौरान कौसानी से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे पैट्रोल टैंकर का निरीक्षण किया। जिसमें पुलिस को टैंकर तीन चैंबरों से 335 टिन रेजिन (6030 लीटर) और 25 सौ लीटर तारपीन का तेल बरामद किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने वन विभाग को मामले की जानकारी देकर माल की पहचान करवाई और माल परिवहन कर रहे वाहन को सीज कर चालक बहादुर सिंह बोरा पुत्र दिवान सिंह निवासी कचलापुरी, मुक्तेश्वर, नैनीताल और परिचालक जगदीश चंद्र आर्य पुत्र नारायण राम, निवासी मोरनोला, अल्मोड़ा के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि टैंकर चालक और परिचालक से मामले में पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, वन दरोगा माखनलाल, वन आरक्षी रघुवीर लाल, उप निरीक्षक अमित नौटियाल, रणबहादुर सिंह और मनमोहन सिंह आदि लोग मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!