शेयर करें !
posted on : January 14, 2022 8:11 pm
Independence Day 2026 Greetings

कर्णप्रयाग/थराली (चमोली)। चमोली जिले की कर्णप्रयाग विधान सभा चुनाव में जहां भाजपा और कांग्रेस में पुरूष दावेदारों की एक लंबी फेहरिस्त है वहीं अब दोनों ही पार्टियों में महिला प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश कर दोनों की पार्टियों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

बता दें कि कर्णप्रयाग विधानसभा में पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन के बाद जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, हरिकृष्ण भट्ट, भुवन नौटियाल, मुकेश नेगी सहित कई पुरुष दावेदारो ने अपनी दावेदारी की पेश की है, वहीं अब इस फेहरिस्त में स्वर्गीय डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पत्नी सावित्री देवी के बाद अब महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार ने भी पार्टी हाईकमान के सम्मुख अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ऐसे में जहां कांग्रेस पूर्व में पुरुष दावेदारों की संख्या देखते हुए कुनबा बचाने की मुश्किलों से जूझ रही थी। अब महिला दावेदारों के नाम सामने के आने के बाद पार्टी की मुश्किलें और भी बढती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही भाजपा में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की साथ ही कई पुरुष उम्मीदवारों के साथ ही अब यमेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी को कर्णप्रयाग विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाने की चर्चाएं हैं। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष हिमानी वैष्णव का नाम भी यहां चर्चाओं में हैं।

 

थराली विधान सभा में तीन युवाओं ने दावेदारी कर बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें

थराली विधानसभा से कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान के सम्मुख अपनी दावेदारी पेश कर दी है। तीनों दावेदारों ने शुक्रवार को प्रदेश के पदाधिकारियों को अपने आवेदन सौंपे हैं। ऐसे में अब थराली विधानसभा में कांग्रेस की ओर से पार्टी के सम्मुख पूर्व विधायक डा. जीतराम के साथ ही तीन युवा उम्मीदवारों में चयन और कार्यकर्ताओं को मनाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

बता दें राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के पूर्व छात्र संघ प्रताप राम के साथ ही यहां पार्टी के कार्यकर्ता महेश शंकर त्रिकोटी और संदीप कुमार पटवाल ने अपने आवेदन प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपे हैं। तीनों दावेदारों ने जहां अपनी-अपनी दावेदारी पार्टी पदाधिकारियों के सम्मुख पेश की है, वहीं तीनों में से एक को प्रत्याशी बनाये जाने पर भी सहमति जताई है।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!