कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में जन आरोग्य समिति तथा वैलनेस सेंटर शिशु कल्याण उप केंद्र की ओर से  चिकित्सा इकाइयों का सही संचालन, उन्नयन, आधुनिक व्यवस्थाओं के अनुरूप जनमानस को उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत जेष्ट प्रमुख महावीर सिंह शाह ने की। बैठक में  थराली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित टम्टा ने जन अयोग्य समिति के उद्देश्य के बारे में बताते हुए जनमानस को सीजनल बीमारियों, उनके बचाव एवं उपाय तथा कोरोना के प्रति जागरूक  रहने के बारे में बताया, वहीं वरिष्ठ मुख्य फार्मासिस्ट एनडी देवराडी ने जन आरोग्य समिति के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य संबंधी तथा स्वस्थ रहने के टिप्स देकर कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयां का प्रयोग न करें। गंभीर रोगियों को वर्ष में दो बार अवश्य अपना चेकअप कर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. जयेंन्द्र प्रताप, डॉ. आशुतोष, प्रधान हीरा बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह रावल, प्रद्युमन सिंह शाह, हरीश जोशी, किरण रेखोला, एएनएम पुष्पा देवराड़ी, नंदी देवी, हीरा जोशी, राधा देवी, तारा देवी, नरेश जोशी, रामरतन, आलोक रावत, हरीश रावत, सुंदर सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!