शेयर करें !
posted on : December 24, 2021 6:50 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ग्रामीण युवाओं को नये वर्ष में अब गांव में ही जिम की सुविधा सुविधा मिल जाएगी। जिले में युवा कल्याण विभाग की ओर से गांवों में स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के तहत 610 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। विभाग ने वर्तमान तक जिले के 165 गांवों से ओपन जिम के प्रस्तावों के अनुरुप धनावंटन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

बता दें मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिये स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के तहत ओपन जिम निर्माण किया जाना है। जिसके लिये विभाग की ओर से ग्राम सभा को 17960 रुपये की धनराशि आवंटित की जा रही है। नियमानुसार ग्राम पंचायत की ओर से गांव की सामुहिक भूमि पर ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिये विभाग ने ब्लॉक कार्यालयों से प्रस्ताव मांगे हैं। वर्तमान तक युवा कल्याण विभाग की ओर से 165 ग्राम पंचायतों को 29 लाख 63 हजार 400 की धनराशि आवंटित कर ली गई है। जबकि 445 ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव विभाग की ओर से मांगे गये हैं।

 

जिले में स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के क्रियांवयन के लिये ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गये हैं। जिले की 165 ग्राम पंचायतों को धनावंटन की प्रक्रिया चल रही है। जबकि अन्य ग्राम पंचायतों से शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिये कहा गया है।

आनंद सिंह नयाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!