गोपेश्वर (चमोली)। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शुक्रवार को ख्रेल विभाग के तत्वावधान में इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।
खेल विभाग की ओर से आयोजित इंडिया फ्रीडम रन में बालिका/महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार एसजीआरआर गोपेश्वर की दीक्षा बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार पीजी कालेज गोपेश्वर की शालिनी चैधरी, तृतीय पुरस्कार एसजीआरआर गोपेश्वर की सानिया तथा चतुर्थ पुरस्कार सिरौली मंडल की रश्मि बिष्ट को दिया गया।
वहीं बालक/पुरूष वर्ग में प्रथम एसजीआरआर गोेपेश्वर के शारीरिक शिक्षक विजय प्रकाश सेमवाल, द्वितीय पुरस्कार पीजीकालेज गोपेश्वर के प्रेम सिंह, तृतीय पुरस्कार पीजीकालेज गोपेश्वर के प्रियांशु सिंह तथा चतुर्थ पुरस्कार मंदिर मार्ग गोपेश्वर के अजीत सिंह को प्रदान किया गया।
इस मौके पर प्रभारी क्रीडाधिकारी गिरीश चंद्र, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीएस चैधरी, वालीवाॅल संघ के महा सचिव हेम पुजारी, खेल प्रशिक्षक जयवीर सिंह रावत, रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, विकेन्द्र चैहान, जगदीश रावत, अजीत सिंह, संतोषी नेगी आदि मौजूद थे।
