शेयर करें !
posted on : August 13, 2021 6:24 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के रविग्राम वार्ड में घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों व महिला परिजनों ने महिला को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को दोपहर में जोशीमठ के रविग्राम निवासी देवीलाल की 66 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी वार्ड के साकुडी तोक में घास काट रही थी। इस दौरान यहां घात लगाकर बैठे भालू ने सरस्वती देवी पर अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों का शोर सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को देखकर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है। नगर पालिका सभासद समीर डिमरी और ग्रामीणों ने नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन से पिंजरा लगाकर भालू को पकड़ने की मांग उठाई है। उन्होंने भालू पकड़ने की प्रक्रिया शुरु न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कंडवाल ने बताया कि भालू को पकड़ने के लिये की जाने वाली प्रक्रिया को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है, वहीं घायल महिला के उपचार के लिए नियमानुसार मदद की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!