शेयर करें !
posted on : August 13, 2021 6:22 pm

जोशीमठ (चमोली)। भारतीय सेना और बीआरओ की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव को इस वर्ष खास बनाने के लिये विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। जिसके तहत शुक्रवार को भारतीय सेना की 9वी पर्वतीय ब्रिगेड और सीमा सड़क संगठन की ओर से अलग-अलग चोटियों पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिये टीमों को रवाना कर दिया गया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से सभी टीमों को रवाना कर दिया है।

बता दें कि जोशीमठ के 9वीं पर्वतीय ब्रिगेड के वीरों के वीर 22 ग्रेडर यूनिट जो कि दो बार अशोक चक्र से सम्मानित है। 15 अगस्त को सतोपंथ ग्लेशियर पर तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनायेगी। ब्रिगेडियर कृषानु साह ने कहा कि सतोपंथ ग्लेशियर खतरों से भरे मार्ग को पार कर पहुंचा जाता है। यहां झंडा फहराना किसी चुनौती से कम नहीं है, वहीं जोशीमठ के मारवाडी से बीआरओ के तीन दलों को वर्चुअल माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्लैग ऑफ कर नीती, रिमखिम और माणा पास के लिये रवाना किया। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि तीनों दलों में चार से पांच लोग हैं, दल 15 अगस्त को नीती, माणा और रिमखिम पास पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रा दिवस मनायेंगे। इस मौके पर सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट जरनल रवि चड्ढा और एसडीएम कुमकुम जोशी, डीएफओ बल्लभ शर्मा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!