शेयर करें !
posted on : September 13, 2023 7:35 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के देवलीबगड़ में अनुसूचिज जाति और जनजाति के लोगों के लिए विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कानून के साथ ही कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गइ।

देवलीबगड में आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरन जीत कौर ने जनजातीय समुदाय के लोगों को उनके विधिक अधिकारो के बारे में जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमें चिकित्सक डा. बीपी पुरोहित और डा. विशाल पंवार ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित भी की। साथ ही समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि, आजीविका मिशन की ओर से लोगों को सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार कर्णप्रयाग सुरेन्द्र देव, संभागीय परिवहन अधिकारी जेएस मिश्रा, एसआई कर्णप्रयाग अजीत कुमार, खंड विकास अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, प्राविधिक कार्यकर्ता उमा शंकर बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!