शेयर करें !
posted on : July 2, 2026 6:59 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भारत सरकार की वीबीजी रामजी योजना के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन गोपेश्वर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और लाभार्थियों को मिलने वाले फायदों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जनपद चमोली में योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना मनरेगा से अलग स्वरूप में संचालित होगी तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर योजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने का आह्वान किया।

इस दौरान योजना के तहत मिलने वाले लाभ, कार्यों के चयन, क्रियान्वयन प्रक्रिया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और सतत विकास में इसकी भूमिका की भी जानकारी दी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और मनरेगा श्रमिकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, मनरेगा श्रमिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!