जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के देवग्राम में रविवार को स्वयं सेवी संस्था जनदेश ने बाल पंचायत का आयोजन कर बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी।

संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देवग्राम में आयोजित बाल पंचायत में बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी देते हुए उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए बच्चें निशुल्क चाइल्ड हेल्प लाइन पर काॅल कर सकते है साथ ही किसी परेशानी में होने पर भी चाइल्ड हेल्प लाइन की सहायता ली जा सकती है। बताया कि बाल पंचायत में स्वच्छता, पोषाहार के बारें में भी बच्चों को जानकारी दी गई। इस मौके पर देवेंद्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह चैहान, हेमा पंवार, दिनेश्वरी, भूपेंद्र, अंबिका आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!