शेयर करें !
posted on : July 22, 2022 8:08 pm

थराली (चमोली)। उत्तराखंड की लोक संस्कृति की मुख्य लोक गायन, नृत्य मांगल गीत, झोड़ा, चाचरी एवं चैफूला के संरक्षण एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए बधाणी सांस्कृतिक समिति सूना थराली की ओर से जा रही पहल के तहत प्रयोग शुक्रवार को महिला मंगल दलों की न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिला मंगल दल त्वाणी प्रथम रही।         

बधाणी समिति की ओर से उत्तराखंड की पौराणिक लोक गीतों एवं नृत्यों के अंतर्गत मांगल गीतों, झोड़ा, चाचरी एवं चैफूला के प्रचार-प्रसार के लिए पिछले कई समय  से महिला मंगल दलों के बीच प्रतियोगिता कराई जा रही हैं। इसी के तहत देवाल ब्लाक के अंतर्गत मंदोली न्याय पंचायत स्तर की एक प्रतियोगी का राइका ल्वाणी में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के अंतर्गत  कांडई, फल्दियागांव, उलंग्रा, ताजपुर, ल्वाणी, सूया एवं धारकोट की सात ग्राम पंचायत की महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला मंगल दलों ने अपनी  प्रस्तुतियो दी। जिसमें ल्वाणी की टीम ने प्रथम, सूया ने द्वितीय एवं  धारकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर देवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला देवी, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, उलंग्रा की प्रधान अंशी देवी, फल्दिया गांव की तुलसी देवी, पूर्व छात्र नेता महावीर बिष्ट, बधाणी समिति  के संरक्षक प्रेम दत्त  देवराडी , प्रदीप बुटोला आदि ने विजेता टीमों को पुरस्कार किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!