posted on : September 27, 2021 5:40 pm
गोपेश्वर (चमोली)। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी के पुत्र जय अंशुल अंबानी चमोली के सतोपंथ की ट्रैकिंग कर सकुशल लौट गये हैं। अंशुल अपने दोस्तों के साथ दो दिनों तक क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सतोपंथ क्षेत्र में बिताया समय सूकून देने वाला था।
एस्किमो एडवेंचर के प्रबंधक दिनेश उनियाल ने बताया अंशुल अंबानी अपने साथियों के साथ सतोपंथ की ट्रैकिंग के लिये पहुंचे थे। यहां क्षेत्र में उन्होंने दो दिनों तक क्षेत्र का भ्रमण किया, वहीं उन्होंने सतोपंथ में कैम्प कर रात भी गुजारी। दिनेश का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते दो वर्षों से पटरी से उतर चुका व्यवसाय एक बार फिर गति पकड़ रहा है। ऐसे में उद्योगपति अनिल अंबानी के पुत्र का सतोपंथ के भ्रमण पर आने से बाहरी क्षेत्र के पर्यटकों के लौटने की आस जगी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
