थराली (चमोली)। ग्रामीण क्षेत्रों में शिशुओं को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए संचालित एकल विद्यालयों के आचार्यों की थराली में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मां शारदा की पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई।
बुधवार को कुलसारी के पंचायत भवन में आयोजित की गयी जिसमें कर्णप्रयाग अंचल प्रमुख मुन्नी नेगी ने कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र में एकल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जहां पर छोटे-छोटे बच्चों को संस्कारयुक्त व गुणवत्ता युक्त शिक्षा एकल विद्यालयों के माध्यम से दी जा रही है। उन्होने आचार्य बहिनों से अपील की गयी कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी शिशुओं को इससे जोडें। इस अवसर पर सरपंच संगठन के प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह नेगी, संच आचार्य काजल क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु देवी, आचार्य लक्ष्मी देवी, आरती देवी, दीपा जोशी, निर्मला भण्डारी, भुवना देवी, कविता रावत, बबिता देवी आदि मौजूद थे।
