शेयर करें !
posted on : July 26, 2021 5:25 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। शौर्य एवं पराक्रम का उत्सव ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ पर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद पार्क में भारतीयय सेना के अदम्य सहास और शौर्य को नमन करते हुए कारगिल अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यपर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कारगिल युद्ध में देश के 527, उत्तराखंड राज्य के 75 तथा चमोली जनपद के 11 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद कृपाल सिंह के पुत्र अमित रावत और श्रीलंका में शहीद सुरेन्द्र सिंह की पत्नी शांति राणा को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल, सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी लाल, जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार कलम सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एडीएम हेमंत वर्मा, सीओ पुलिस धनसिंह तोमर आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!