ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। रविवार को केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह में चमोली जिले में चमोली फायर सीजन के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं से जुड़े 50 लोगों को सम्मानित किया गया ।

केदारनाथ वन प्रभाग के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्म भूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि वन हमारे जीवन का अहम हिसा है और इसकी रक्षा करना हमारा दायित्व। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से फायर सीजन के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी और लोग वनों को लेकर जागरूक होंगे। केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को बिना ग्रामीणों के सहभागिता के कम किया जाना संभव नहीं है। इसी लिए  केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित कर उन लोगों को सम्मान दे रहा है जो वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक है। कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सर्वोदयी कार्यकर्ता मुरारी लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दन बिष्ट, उषा रावत, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बत्र्वाल, विनोद कनवासी, मीना तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालत रेंज अधिकारी आरती मैठाणी ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!