शेयर करें !
posted on : April 29, 2022 10:49 pm
Independence Day 2026 Greetings

अलग-अलग दुकानों पर होना थी पनीर की सप्लाई

देहरादून। उत्तराखंड में यात्रा सीजन शुरू होते ही दूध, दही, मावा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ गई है। सिंथेटिक दूध से लेकर नकली पनीर व मावा जैसे खाद्य सामग्रियों को होटल व रेस्टोरेंट में परोसने की शिकायत पर देहरादून खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई की। टीम ने उत्तर प्रदेश रामपुर से उत्तराखंड में सप्लाई होने वाले दुग्ध उत्पादों की चेकिंग की। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के रामपुर मनिहार ग्रामीण इलाके से देहरादून हरिद्वार और रुड़की सप्लाई के लिए लाया जा रहा 5 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच के लिए पकड़े गए पनीर को सैंपलिंग के लिए रुद्रपुर भेजा गया है। इतना ही नहीं देहरादून के हनुमान चैक सहित अन्य जगह सप्लाई होने वाले दुकानों से भी सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गये हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे और रमेश सिंह के मुताबिक गढ़वाल उपायुक्त आरएस रावत के नेतृत्व में धरपकड़ की कार्रवाई की गई। वाहन के अंदर चेक करने पर प्लास्टिक के ड्रमों में लगभग 5 कुंतल मिलावटी पनीर बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान नेहरू कॉलोनी में यूपी की गाड़ी को गोपाल डेयरी के सामने पकड़ा गया।

अलग-अलग दुकानों में होना था सप्लाई
प्रारंभिक पूछताछ में सप्लाई करने वाले वाहन के ड्राइवर सुभाष शर्मा ने बताया कि दो कुंतल पनीर देहरादून के अलग-अलग दुकानों में सप्लाई होना था, जबकि तीन कुंतल हरिद्वार और रुड़की की बंटी डेयरी में सप्लाई होना था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के मुताबिक पकड़े गए पनीर के लिए बकायदा बिल का पर्चा भी कार्रवाई में बरामद हुआ, जिसमें इकबाल अहमद और इरशाद नाम के व्यक्तियों के हस्ताक्षर पाए गए हैं। देहरादून जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी के मुताबिक पकड़े गए दुग्ध उत्पादों को मुर्तजा प्रधान की ओर से भेजा गया था। इसकी प्रारंभिक जांच पड़ताल में तस्दीक हो चुकी है। लेकिन विडंबना यह है कि मुर्तजा प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड एफडी टीम उत्तर प्रदेश में अधिकृत नहीं है।

लंबे समय से सक्रिय है मुर्तजा प्रधान
देहरादून खाद्य सुरक्षा टीम के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर मनिहार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाला मुर्तजा प्रधान मिलावटी दूध खाद्य पदार्थों की सप्लाई के लिए लंबे समय से उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रुड़की में सक्रिय है। पिछले दिनों ही मुर्तजा की कई मिलावटी दुग्ध सामग्री को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा धरपकड़ कर नष्ट किया गया था। देहरादून के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह भी इस धरपकड़ जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि रामपुर के मुर्तुजा प्रधान द्वारा मिलावटी पनीर बनवा कर यूपी उत्तराखंड से स सहारनपर रामपर निहार स्थित सरीफ डेयरी के माध्यम से देहरादून व हरिद्वार के होटल रेस्टोरेंट और डेयरी की दुकानों में सप्लाई की जाती है। प्रारंभिक जांच के अनुसार देहरादून के हनुमान चैक नेहरू कालोनी के गोपाल डेयरी जैसे अन्य स्थानों से भी दुग्ध उत्पादों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!