posted on : March 25, 2021 6:13 pm

थराली (चमोली)। थराली ब्लॉक के ग्वालदम में गुरूवार को बैजनाथ-ग्वालदम-कर्णप्रयाग सड़क प्रस्तावित चैड़ीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों की ओर से मामले में ग्रामीणों को पक्ष रखने के लिये स्थानीय समन्वय समिति का गठन किया गया।

ग्वालदम में व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीश जोशी एवं थराली के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशील रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें पुष्कर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, महावीर सिंह शाह को उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह गड़िया को सचिव, हरीश जोशी को कोषाध्यक्ष, पूर्व जिपंस भावना रावत, आलम सिंह शाह एवं ओम प्रकाश नेगी को संरक्षक, सुरेश पांडे, राजेन्द्र गड़िया, प्रद्युम्न शाह, अमित रावत व गिरीश चंद्र तिवारी को सदस्य चुना गया। इस दौरान समिति की ओर से ग्वालदम नगर को चैड़ीकरण से हो रहे नुकसान के चलते सड़क के निर्माण हेतु वैकल्पिक मार्ग का सर्वेक्षण करने, बाजारों में सड़कों की चैड़ाई कम रखें जाने, प्रभावितों को भूमि, मकान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का मुआवजा बाजार मूल्य से 10 गुना दिए जाने, सड़क निर्माण से भूमिहीन होने वाले प्रभावितों को मुवावजे के साथ ही भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पास किये गये।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!