posted on : November 16, 2023 7:26 pm

भगवान राम ने किया ताड़िका का वध

गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त रामलीला मंच की ओर से गोपेश्वर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। लीला को शुभारंभ रामलीला के मुख्य राम सेवक हरीश ज्योति ने दीप प्रज्जवलित कर किया। राम जन्म पर आयोजित उत्सव में लोक गायक शास्वत पंडित और साक्षी डोभाल ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान पांडाल में लोग देर रात तक थिरके। इसके साथ ही लीला में भगवान राम की ओर ताड़का वध की लीला के साथ दूसरे दिन की लीला का मंचन भी किया गया।इस मौके थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, रामलीला मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, सुशील तिवारी, सतीश पुरोहित, आयुष चौहान, हेमंत दरमोड़ा, दिनेश पासवान, लक्ष्मी प्रसाद सती, अजय शाह, चंद्रप्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!