posted on : May 24, 2021 6:10 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव भेडी में गरीब परिवारों को कोरोना की इस संकट की घड़ी में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश ऋतु खंडूरी के निर्देश व चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा. धनसिंह रावत के सानिध्य में सोमवार को भेडी के 21 परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना के इस संकट काल में गरीब परिवारों के सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है जिस कारण लोग अपनी आजीविका नहीं चला पा रहे है। जिसको देखते हुए महिला मोर्चा ने गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया है। इसी कड़ी में सोमवार को भेडी गां के गरीब परिवारों को प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत, थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान के हाथों खाद्य सामग्री वितरित करवायी गई है। इस मौके भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शांति राणा, सतेंद्र असवाल, प्रियंका बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!