शेयर करें !
posted on : May 24, 2021 6:08 pm

बोरागाड अस्पताल में  होता चिकित्सा स्टाफ तो बच जाती बच्ची की जान

थराली (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के ओडर गांव में बुखार से सात वर्षीय काजल की मौत हो गई है। जिससे बाद से गांव में मातम के साथ ही डर का माहौल है। हालांकि काजल की मौत के बाद तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मुश्तैदी दिखाते हुए जहां काजल के बुखार से पीड़ित भाई-बहन को सीएचसी थराली में भर्ती करा दिया है। वहीं ग्रामीणों की कोरोना टेस्टिंग और स्वास्थ्य परीक्षण के आदेश दे दिये हैं।

बता दें कि ओडार गांव निवासी नरेंद्र गडिया की सात वर्षीय पुत्री काजल बीते दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के भय और बोरागाड़ स्वास्थ्य केंद्र में पिछल छह माह से चिकित्सक व अन्य स्टाफ के अभाव में छह माह से ताला पडा है। जिसके कारण परिजन बच्ची का घर में उपचार करते रहे। लेकिन जब सोमवार तक काजल के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ, तो परिजन काजल को लेकर पीएससी देवाल लाये जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद काजल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद काजल के भाई-बहन के भी बुखार और दस्त से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर तहसील और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी थराली में भर्ती करा दिया गया है। जहां दोनों का रेपिट एंटीजन टेस्ट किया गया। दोनों को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों के स्वास्थ्य में सुधार की बात कही है।

 

ओडार गांव में सर्दी, जुखाम और बुखार से ग्रामीणों के पीड़ित होने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की कोरोना जांच करने के आदेश दिये गये हैं। वहीं बुखार से पीड़ित गांव के दो बच्चों को सीएचसी थराली में उपचार करवाया जा रहा है। चिकित्सकों ने दोनों के स्वास्थ्य में सुधार बताया है।

सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी, थराली।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!