गोपेश्वर (चमोली)। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चमोली के बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र के गांवों व शहर का भ्रमण किया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा को छोड़कर आप का दामन थामा।

आम आदमी पार्टी के बदरीनाथ  विधान सभा के प्रभारी अनूप रावत ने बताया कि रविवार को आप  नेता विनोद कपरूवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ विधान सभा के अपर चमोली, लासी, मझोठी, हरमनी गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा के कई नेताओं ने आप का दामन थामा। जिसमें प्रमुख रूप से सपा के पर्वू जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान, कैलाश चंद्र, शिशपाल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अल्प संख्यक सादाब अलम अन्सारी, हेमलता रावत, विजया देवी, सरिता रावत, सुरेंद्र सिंह खत्री, मंजू लाता, चरण सिंह रावत, भरत लाल शामिल है।

आप नेता विनोद कपरूवाण ने कहा उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर चल चुकी है और सभी दलों के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान पार्टी के युवा नेता अनुराग पोखरियाल, दीपक कुमार भी इस दौरे में शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!