शेयर करें !
posted on : December 13, 2020 7:47 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 3048 हो गई है। हालांकि इसमें से 2683 लोगों संक्रमण ठीक हो चुके हंै और 365 केस एक्टिव हैं।  स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। रविवार को 368 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 54700 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 48771सैंपल नेगेटिव तथा 3048 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 1094 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!