शेयर करें !
posted on : May 25, 2021 8:11 pm

गोगेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मंगलवार को 226 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 10731 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 7994 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2509 केस एक्टिव हैं।

 जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में रैपिड एंटीजन तथा ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। मंगलवार को 1752 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 146985 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 136254 सैंपल नेगेटिव तथा 10731 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 496 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव गांव जाकर कोरोना जांच कर रही है। अब तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा 358 गांवों में जाकर 18082 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। गौचर बैरियर पर अब तक 2393, गैरसैंण बैरियर पर 1041 तथा ग्वालदम बैरियर पर 95 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 57 मरीज कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 943 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!