गोपेश्वर (चमोली)। बहुगुणा विचार मंच ने बुधवार को स्व. हेमवंती नंदन बहुगुणा की 32वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर उनके बताये मार्ग चलने का संकल्प दौराया।
बतादें कि 17 मार्च 1989 को अमेरिका में इलाज के दौरान हेमवंती नंदन बहुगुणा की मौत हो गई थी। बुधवार को बहुगुणा विचार मंच की ओर से उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि देने के लिए गोपेश्वर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंच के संयोजक हरीज पुजारी ने कहा कि स्वत्र बहुगुणा ने दो वर्ष तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जो कार्य किये उसे स्वर्णिम युवक भी कहा जाता है। उन्होंने ही अपने कार्यकाल के दौरान पर्वतीय प्रदेश के लिए जो विकास के कार्य किये वे मील के पत्थर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे निशुल्क बिजली, पानी, भवनकर, जल कर का मुद्दा गरमाया है सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने मंचो से घोषणाए मात्र कर रही है किन्तु धरातल पर सब शून्य है। जबकि 1973-74 में टिहरी बांध की रूपरेखा तैयार हो रही थी तो स्व.बहुगुणा ने आदेश जारी किया था कि टिहरी बांध से बनने वाली बिजली वितरण उत्तराखंड की जनता को निशुल्क कराया जायेगा। लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर हरीश पुजारी, मनबर सजवाण, शेखर रावत, भूपाल सिंह रावत, बार अध्यक्ष भरत सिंह रावत, मंत्री कुलवंत सिंह नेगी, मनोज भट्ट, संदीप रावत,र घुबीर बिष्ट, मदन मिश्रा, बलवंत सिंह, प्रकाश भंडारी आदि मौजूद थे।
