थराली (चमोली)। चमोली जिले  के देवाल ब्लॉक के एक गांव में हुई दुराचार की घटना में आरोपी युवक को थराली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि देवाल ब्लॉक राजस्व क्षेत्र में के गांव की नाबालिग बालिका और उसके परिजनों की ओर से बीती 14 जून को राजस्व पुलिस से 12 जून को गांव के ही एक युवक के घर में घुसकर दुराचार करने के प्रयास की शिकातय दर्ज की गई थी। जिस पर राजस्व पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद 24 जून को मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। मामले के हस्तांतरित होने के नौ दिनों बाद पुलिस की ओर से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!