तपोवन (चमोली)। चमोली जिले के तपोवन-रैणी में हिमस्खलन से आयी तबाही में लापता 204 लोगों में से गुरूवार को दो शव व एक मानव अंग तपोवन टनल के अंदर से तथा एक शव रैणी में मिला है। इस प्रकार आपदा में मरने वालों की संख्या अब तक 61 पहुंच गई है जबकि 143 लोग अभी भी लापता चल रहे है।

बीते सात फरवरी को चमोली जिले के ऋषिगंगा में हिमस्खलन से आयी भारी तबाही में रैणी स्थित ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट व तपोवन स्थित एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना नेस्तनाबूत हो गई थी इस तबाही में 204 लोग लापता हो गये थे। साथ ही जल विद्युत परियोजना के टनल के अंदर 35 से 40 लोगों के फंसे होने की संभावना जतायी जा रही थी। जिनकी खोजबीन के लिए पहले दिन से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को 12वें दिन रेस्क्यू अभियान के दौरान तपोवन की जल विद्युत परियजाना की टनल के अंदर से दो शव तथा एक मानव अंग मिला है। इस तरह से टनल के अंदर से अभी तक 13 शव बरामद हो गये है। वहीं एक शव रैणी में मिला। इस आपदा में अब तक मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!